Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

संत हिरदाराम स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट की कार्रवाई

रेलवे प्रशासन ने संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें बिना टिकट यात्रा और स्टेशन परिसर में अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट अनुराग खरे ने किया, जिनके साथ डीसीटीआई चाको, 5 टिकट चेकिंग स्टाफ और 12 आरपीएफ कर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई, जिसमें 32 बिना टिकट यात्रियों से कुल 13,990 का जुर्माना वसूला गया।

वहीं, रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा स्टेशन परिसर और स्टॉल्स की गहन जांच में 78 मामलों में अनियमितताएं पाए जाने पर ₹65,610 का जुर्माना लगाया गया। इस अभियान में कुल ₹79,600 की वसूली की गई।

इन मामलों में हुई कार्रवाई

  • धारा 137 – बिना टिकट यात्रा करने पर
  • धारा 144 – अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने पर
  • धारा 141 – अनधिकृत रूप से चेन पुलिंग करने पर
  • धारा 145 – स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर
  • धारा 147 – बिना प्लेटफार्म टिकट स्टेशन पर पाए जाने पर
  • धारा 155 – दिव्यांग कोच में अवैध रूप से यात्रा करने पर
  • धारा 159 – नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर

रेल प्रशासन का सख्त संदेश वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि रेलवे परिसर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवे नियमों का पालन करें और बिना टिकट यात्रा या अवैध गतिविधियों से बचें।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img