भोपाल के बिलखिरिया इलाके में तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड सड़क किनारे खड़ी पीयूसी वैन में टकरा गई। दरअसल, जंगल में लगी आग पर काबू पाने फायर फाइटर का टैंकर रवाना हुआ था।
गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी है। हालांकि हादसे में वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर की है। बिलखिरिया थाने के सामने जंगलों में आग लगी थी। इस जंगल के करीब खेत हैं। आग पर काबू के लिए फायर स्टेशन को सूचना दी गई थी। घटनास्थल के लिए पानी लेकर रवाना हुए फायर ब्रिगेड चालक को ट्रैफिक मिला।
जल्दबाजी में हुआ हादसा
जल्दी पहुंचने के लिए उसने दूसरी लेन पर फायर ब्रिगेड डाल दी। कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे खड़ी पीयूसी वैन से जा टकराया। उसके पीछे कार थी, जो टैंकर से टकरा गई।
टैंकर चालक बोला वाहन को बचाने में हादसा हुआ
राहगीरों ने इस घटना का वीडियो शूट किया, जिसमें पीयूसी वैन चालक बता रहा है, अगर वह हटता नहीं तो कुछ भी हो सकता था। उधर टैंकर के चालक ने लोगों को बताया, सामने आए किसी वाहन चालक को बचाने के लिए वह गलत दिशा में आ गया।




