Wednesday, September 30, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में बीजेपी नेता के घर पर हमला

भोपाल के बागसेवनिया में शराब पीने से रोकने पर बदमाशों ने बीजेपी नेता के घर जमकर हंगामा मचाया। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पत्थर मारकर घर के कांच फोड़ दिए। इतना ही नहीं फरियादी परिवार की कार में भी आरोपियों ने तोड़फोड़ की है। आरोपी पीड़ित परिवार के घर के सामने आए दिन शराब पीते हैं। रोकने पर विवाद करते हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

फरियादी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक दीपक नायर (31) हैं। दीपक बागसेवनिया के अमराई में रहते हैं और टेंट हाउस संचालन के साथ ही केटरिंग के ठेके लेते हैं। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 24 और 25 मार्च की रात करीब साढ़े 12 बजे इलाके के 6 बदमाश डंडों से लैस होकर आए। पहले उन्होंने घर से दूर खड़ी उनकी कार को पूरी तरह से फोड़ दिया। फिर घर का चैनल गेट तोड़ कर अंदर घुस आए।

हमले से दहशत में आया परिवार

बदमाशों ने घर के कांच भी फोड़ दिए। इस घटना के बाद से ही उनका पूरा परिवार दहशत में है। घटना के दौरान फरियादी के घर में उनकी मां, पत्नी और दो छोटी बेटियां थी। जब बदमाश घर में घुसे तो वो ऊपर वाले कमरे में सो रहे थे। बदमाशों के घर में घुसते ही उनकी नींद खुल गई और वो नीचे आए। हालांकि तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम सिंह समेत 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस का दावा, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

टीआई अमित सोनी के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों से फरियादी का पुराना विवाद था, फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी की पहचान कर ली गई है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img