Monday, June 22, 2026
37.2 C
Bhopal

नवरात्र में मीट की दुकानें बंद रखने की मांग

नवरात्र के दौरान भोपाल में मीट दुकानें बंद रखने की मांग की गई है। संस्कृति बचाओ मंच ने यह मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि महाष्टमी और नवमी पर शराब की बिक्री पर भी रोक लगाई जाए।

मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया, 30 मार्च से हिंदू नववर्ष और नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नवरात्र के नौ दिन तक मीट दुकानों को पूरी तरह से बंद रखने की मांग की है। जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। वहीं, भोपाल कलेक्टर को आवेदन सौंपकर यह मांग करेंगे।

इसलिए उठाई मांग मंच के तिवारी ने बताया, भोपाल में कई मंदिरों से कुछ दूर ही मीट दुकानें हैं। यही से श्रद्धालु गुजरते हैं। इस कारण उपवास में अशुद्धता का भाव उत्पन्न होता है। इसलिए दुकानों को पूर्णत: बंद किए जाने की मांग है।

दो दिन तक शराब दुकानें भी बंद हो मंच ने महाष्टमी और रामनवमीं के दिन शराब की दुकानों को भी बंद करने की मांग की है। बता दें कि शहर में हर रोज करीब 4 करोड़ रुपए कीमत की शराब बिकती है। यहां कुल 85 दुकानें हैं।

Hot this week

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img