Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

इंदौर में फ्रीज मैकेनिक ने किया महिला से रेप

इंदौर में एक फ्रीज मैकेनिक के खिलाफ महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। इलाके में रहने वाले इस व्यक्ति अपनी पत्नी से तलाक की बात कहकर संबंध बनाए। उसने महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह एक दिन पहले महिला को छोड़कर भाग गया। मामले में पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। बता दें महिला के पति की मौत हो चुकी है।

पत्नी से तलाक के बाद शादी का किया था वादा

द्वारकापुरी पुलिस ने आरोपी दीपक डिंडोकर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि पति का 2 साल पहले देहांत हो चुका है। मैं पहले पंढरीनाथ इलाके में रहती थी। दीपक यहां फ्रीज सुधारने आया था। उससे पहचान बढ़ गई। दीपक को पता था कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। उसने मुझसे कहा कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। कोर्ट में तलाक का केस लगा है। उसने तलाक के बाद मुझसे शादी करने का वादा किया था।

2 माह से महिला का फाेन उठाना बंद

दीपक ने बातों में लेकर महिला का मकान खाली करवा दिया और दूसरी जगह अपने साथ रखने लगा। मई 2024 से जनवरी 2025 तक वह साथ रहा। कहता रहा कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे। करीब 2 माह पहले उसने मोबाइल उठाना बंद कर दिया।

25 जनवरी के बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया है। वही उसे किराए के कमरे में झूठ बोलकर रखा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img