Sunday, June 21, 2026
31.6 C
Bhopal

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति, देवर और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का ससुराल गुजरात में है। पुलिस ने आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए गुजरात जाएगी।

अन्नपूर्णा पुलिस ने 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति सोहम, ससुर दीपक, सास गीता और देवर पार्थ के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के अनुसार, उसकी शादी अप्रैल 2014 में हुई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ मई 2014 में गुजरात में विवाह प्रमाणपत्र बनवाया। शादी के एक माह बाद ही उसे मायके से रुपए और जेवर लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जब उसने अपने पति को समझाने की कोशिश की, तो उसने कोई ध्यान नहीं दिया। ससुराल वालों ने महिला के मायके वालों को बुलाकर कहा कि यदि सोहम ने कुछ मायके से मंगवाया है, तो उसकी पत्नी को ही लाना पड़ेगा। इसके बाद वे सभी अभद्र व्यवहार करने लगे और उसे घर से निकालकर इंदौर भेज दिया।

समाज और परिवार ने समझाया, फिर भी नहीं बदला व्यवहार परिवार ना बिगड़े, इसलिए महिला ने ससुराल वालों की हरकतों के बारे में मायके में कुछ नहीं बताया। समाज में इस मामले को लेकर बातचीत हुई, जिसके बाद महिला के पति और सास-ससुर को समझाइश दी गई। इसके बाद पति दिसंबर में इंदौर आया और लिखित में आश्वासन दिया कि वह अपनी पत्नी से अच्छा व्यवहार करेगा। कुछ महीनों तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में फिर से अलग-अलग तरीकों से प्रताड़ित किया जाने लगा।

पति की मांगें लगातार बढ़ती गईं। बाद में महिला को पता चला कि उसके पति के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। इसको लेकर जब विवाद हुआ, तो एक दिन सास-ससुर ने महिला को कमरे में बंद कर पीटा। उसने डायल 100 पर कॉल कर मदद मांगी। पुलिस के आने पर सास-ससुर ने माफी मांगी और अच्छे से रहने का वादा किया, लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं बदले।

शराब और पोर्न फिल्मों की लत, क्रूरता की हदें पार

पति आए दिन शराब पीकर घर आने लगा और उसका व्यवहार बहुत क्रूर हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने कई बार उसे निर्वस्त्र कर पीटा और बेल्ट से मारपीट की। उसने जांघ पर सिगरेट से जला भी दिया। महिला ने बताया कि पति को अश्लील फिल्में देखने की लत थी और वह उन्हीं की तरह संबंध बनाने की जिद करता था। जब उसने इसका विरोध किया, तो बेरहमी से मारपीट करता था।

शारीरिक और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि पति ने ठीक से वैवाहिक संबंध नहीं बनाए, जिसके चलते वह मां नहीं बन पाई। जब उसने इस बारे में शिकायत की, तो पति ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने आत्महत्या की धमकी दी और कहा कि वह अपने सुसाइड नोट में सास-ससुर का नाम लिखवाएगा, जिससे महिला और उसके माता-पिता जेल चले जाएंगे।

पति ने किया दूसरा विवाह, पैसे भी हड़प लिए बाद में महिला को पता चला कि पति ने पायल नाम की एक महिला से शादी कर ली और उसे गुजरात में अपने साथ रख लिया। पायल गर्भवती हो गई और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम में पति ने महिला को धोखे में रखा।

जब महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो पति ने उसे रोकने की कोशिश की। उसने कुछ समय तक महिला के अकाउंट में पैसे भेजे, लेकिन बाद में कॉल कर कहा कि दिए गए पैसे वापस कर दे, क्योंकि वह गुजरात में एक घर खरीदने जा रहा है और इससे सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। महिला ने दो बार दो-दो लाख रुपए उसके अकाउंट में ट्रांसफर किए, लेकिन इसके बावजूद पति ने उसे साथ नहीं रखा। उसने शर्त रखी कि यदि वह वापस आएगी, तो उसे उसकी सभी शर्तें माननी होंगी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला ने इस मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की, जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली। अब पुलिस की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुजरात जाएगी।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img