Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

शादीशुदा महिला से रेप:फोटो-वीडियो भेजकर ब्लैकमेल

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक शादीशुदा महिला से रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़िता को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी थी। परेशान होकर महिला ने अपने पति और परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली।

पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाली महिला ने सहरोज उर्फ शोएब (निवासी गणेश धाम कॉलोनी) पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी, जहां करीब दो साल पहले उसकी पहचान शोएब से हुई।

बातचीत बढ़ने के बाद शोएब उसे पसंद करने लगा, लेकिन महिला ने उसे स्पष्ट कर दिया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद शोएब ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पति को सब कुछ बताने की धमकी दी।

आरोप है कि शोएब ने धमकाया कि अगर महिला ने उससे बात नहीं की, तो वह उसके दोनों बच्चों को जान से मार देगा। 2 मार्च को उसने जबरन उसके घर आकर रेप किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह लगातार संबंध बनाने के लिए डराने-धमकाने लगा।

19 मार्च को शोएब ने पीड़िता के मोबाइल पर कुछ फोटो और वीडियो भेजे, जिससे वह और ज्यादा डर गई और काम पर जाना बंद कर दिया। जब परिवार वालों ने पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद शनिवार को पति और अन्य परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img