Wednesday, June 17, 2026
38 C
Bhopal

सोशल मीडिया पर दोस्ती, रेप कर बनाया VIDEO

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के न्यू गणेश विहार कॉलोनी में सोशल मीडिया फ्रेंड ने दोस्ती का गलत फायदा उठाकर महिला के साथ रेप किया। आरोपी ने इस घटना के वीडियो भी बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। दो साल से यह सिलसिला जारी था, लेकिन अब तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी।

महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया-

“महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भिंड भेजी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

फेसबुक से हुई दोस्ती, फिर दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता (30) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर भिंड निवासी सतेन्द्र शर्मा उर्फ मिथुन से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और करीब एक साल पहले आरोपी उससे मिलने ग्वालियर आ गया।

जब वह घर पर आया, तो दोस्ती के चलते उसे अंदर बैठाया। लेकिन आरोपी ने उसे अकेला देखकर जान से मारने की धमकी दी और रेप किया। इस दौरान उसने वीडियो और फोटो भी ले लिए।

ब्लैकमेल कर लगातार कर रहा था शोषण

वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा। इसके अलावा, आरोपी ने महिला को अपने दिव्यांग पति से तलाक लेने के लिए भी मजबूर किया, ताकि वह उससे शादी कर सके।

लगातार ब्लैकमेलिंग और शोषण से परेशान होकर महिला आखिरकार पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

Hot this week

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

Topics

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img