Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल में युवक से मोबाइल लूट

शहर के हबीबगंज इलाके में एक युवक से मोबाइल लूट की वारदात हो गई। लुटेरे ने युवक का महंगा स्मार्टफोन जबरन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना की शिकायत पीड़ित युवक आकाश त्रिपाठी ने थाना थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। पीड़ित युवक सड़क किनारे रैपिडो बुक करने के लिए फोन का इस्तेमाल कर रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति अचानक आया और धक्का देकर उसका फोन छीनकर भाग गया। युवक के विरोध करने से पहले ही लुटेरा फरार हो गया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लूटा गया मोबाइल फोन Moto Edge 40 Neo मॉडल का था। जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए है। लूट के बाद, मोबाइल को कुछ घंटों तक ऑन पाया गया, लेकिन सुबह 7 बजे के बाद फोन का नेटवर्क बंद हो गया। जिससे संदेह है कि लुटेरे ने फोन बंद कर दिया या सिम कार्ड निकाल दिया। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द लुटेरे को पकड़ने और फोन को ट्रेस करने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

भोपाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई संतोष मार्कम ने कहा कि घटना स्थल के आसपास लगे CCTV के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे लुटेरे की पहचान की जा सके। साथ ही, मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर की मदद से फोन के आखिरी लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img