Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

शराब दुकान के विरोध में धरने पर बैठे रहवासी

भोपाल के सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी में शराब दुकान के विरोध में लोग धरने पर बैठ गए हैं। शुक्रवार दोपहर 1 बजे से उन्होंने फिर से सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया। हाथों में तख्तियां लिए महिलाएं और बच्चे दुकान को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे जीतू मलोठिया ने कहा –

अभी जिस जगह दुकान है, वहां स्कूल-धार्मिक स्थल के साथ रहवासी इलाका भी है। इस दुकान के सभी दस्तावेज चांदबड़ के नाम से हैं, बावजूद इसके यह सांई राम कॉलोनी में है। इन दुकानों से विजय नगर, सांई राम कॉलोनी, बाबू कॉलोनी, लक्ष्मीपुरी, सेमरा के हजारों लोग हर रोज परेशान हैं इसलिए दुकान को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।

स्कूल की ड्रेस में ही पहुंचे बच्चे प्रदर्शन के दौरान बच्चे स्कूल ड्रेस में ही पहुंचे। वे उस जगह पर धरने पर बैठे, जहां दुकान खुल रही है। महिलाएं भी तख्तियों के साथ पहुंची।

जनसुनवाई में 3 बार कर चुके शिकायत, निराकरण नहीं सेमरा साईंराम कॉलोनी के लोग पिछली 3 जनसुनवाई में शराब दुकान को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की भी मांग कर चुके हैं। पिछले दिनों कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अफसरों के पास पहुंची थी। महिलाओं ने जल्द दुकान शिफ्ट नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी।

उनका कहना था कि कई बार शराबी गंदी हरकतें करते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। इसके चलते अब उन्होंने सुंदरकांड, धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

अवधपुरी के ऋषिपुरम् में प्रदर्शन जारी अवधपुरी में ऋषिपुरम् तिराहे पर भी शराब दुकान खुलने का विरोध चल रहा है। बुधवार देर रात तक लोग यहां जुटे रहे। वहीं, डीआईजी बंगला में भी शराब दुकान शिफ्टिंग का विरोध किया जा रहा है।

इन जगहों पर भी विरोध

  • मालवीय नगर: वार्ड नंबर-34 स्थित मालवीय नगर में नई शराब दुकान खुल रही है। इसके पास ही विधायक रेस्ट हाउस, बिड़ला मंदिर भी है। वहीं, घना रहवासी इलाका भी है। इसके चलते लोग विरोध कर रहे थे। हालांकि, अब दुकान पुरानी जगह पर ही रहेगी। ऐसे में लोगों को बड़ी राहत मिली है।
  • बावड़िया कलां चौक: यहां शराब दुकान खोलने के विरोध में लोग सड़क पर उतर चुके हैं। उनका कहना था कि जिस जगह दुकान खोली जा रही है, उससे सिर्फ 50 मीटर दूर ही अस्पताल और रहवासी इलाका है। वहीं, मंदिर होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
  • पंचशील नगर: रहवासी इलाके में दुकान होने की वजह से कई लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग पर ही दुकान है। इससे शराबी घरों के सामने हुड़दंग करते हैं।
  • बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर): युवा सिंधी मंच के अध्यक्ष जयराम नंदवानी ने भी समाजजनों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर शराब दुकान शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संत हिरदाराम नगर को शराब मुक्त किया जाए।

यहां 3 दुकानें हैं, जो नगर निगम शॉपिंग कॉम्पलेक्स में एसबीआई, डाकघर और निगम जोन ऑफिस के पास है। यहां पर हजारों लोगों का आना-जाना होता है, वे शराबियों से खासे परेशान हैं।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img