Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

सीहोर में प्रबंध संचालक ने की छापेमारी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सीहोर में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने अम्लाहा वितरण केंद्र के अंतर्गत कई घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शनों की जांच की। हाईवे किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट में अस्थाई कनेक्शन का मीटर खराब मिला। इस मामले में वितरण केन्द्र अम्लाहा के जूनियर इंजीनियर सत्येन्द्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही एक मीटर रीडर को नौकरी से निकालकर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

सिंघल ने अम्लाहा कस्बे का दौरा किया। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के घरों और दुकानों में लगे बिजली कनेक्शनों की जांच की। कुछ कनेक्शनों में अनियमितता मिलने पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

कई घरों में मिली यही स्थिति धामंदा गांव में भी निरीक्षण किया गया। यहां ज्यादातर घरों और दुकानों में बिना मीटर के सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। प्रबंध संचालक ने दोषियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

अधिकारियों को बिजली की चोरी रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही जहां कनेक्शन नहीं हैं, वहां नियमानुसार नए कनेक्शन देने को कहा। निरीक्षण के दौरान निदेशक सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक अमृतपाल सिंह, महाप्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा और उप महाप्रबंधक अमित राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img