Wednesday, May 13, 2026
41.1 C
Bhopal

पत्नी की हत्या, फिर चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

इंदौर में एक बुजुर्ग ने पत्नी की कैंची मारकर हत्या कर दी। इसके बाद चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया

घटना शुक्रवार दोपहर में अन्नपूर्णा इलाके के सिल्वर पैलेस कॉलोनी की है। यहां ताराचंद खत्री (70) अपनी पत्नी सीमा खत्री (65) और बेटे-बहू के साथ रहते थे। पड़ोसी दंपती को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस बहू, बेटे और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

बेटा गया था काम पर, बहू कचरा फेंकने पुलिस के मुताबिक ताराचंद के बेटे हरीश की जूते की दुकान है। सुबह वह दुकान पर चला गया था। बहू कचरा फेंकने गई थी। जब वह लौटी तो उसने बीच-बचाव किया। ताराचंद खत्री ने पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया। इसके बाद छत की ओर भागे और छलांग लगा दी। इसके बाद बहू ने पति को बुलाया।

एसीपी बोले- पारिवारिक कलह आई सामने एसीपी शिवेन्द्र जोशी के मुताबिक, घटना करीब पौने 12 बजे की है। यहां बुजुर्ग ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर छत से कूदकर जा दी। प्रारंभिक कारण दंपती की पारिवारिक कलह सामने आई है।

15 दिन पहले दी थी हत्या की धमकी पड़ोसियों ने बताया कि ताराचंद काफी गुस्सा करते थे। 15 दिन पहले भी वह पत्नी को चाकू मारकर सुसाइड करने की बात कह रहे थे। उस समय भी पत्नी सीमा से कहा था कि तुम्हे मारकर कूदकर जान दे दूंगा। उन्हें पहले नशा करने के लत थी।

इसके चलते उनका दिमागी संतुलन ठीक नही रहता था। खुद को कमरे में बंद रखते थे। ज्यादातर अकेले रहते थे। घटना के समय उनकी एक बेटी तीसरे फ्लोर पर थी आवाज सुनकर वह भी नीचे की तरफ दौड़ी, लेकिन जब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

Hot this week

भोपाल: करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...

पति के जेठानी से अवैध संबंध और भतीजे की गंदी हरकत: न्याय के लिए एसपी दफ्तर पहुंची महिला

​ग्वालियर/डबरा: डबरा की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल...

Topics

भोपाल: करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img