Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर जान दी.

भोपाल के अशोका गार्डन में अभिषेक बचले ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गले में फंदा लगाकर उसने एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने कहा कि पापा मुझे माफ कर देना, मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गई है। मेरी मौत का जिम्मेदार मेरे घर परिवार में कोई नहीं है, बस काजल (पत्नी) है। उसका भाई उसकी बहन और मां-पिता हैं। इन सबने मिलकर मेरा जीवन बर्बाद कर दिया।

मेरी यह हालत कर दी की आज मुझे सुसाइड करना पड़ रही है। मैं मर रहा हूं,…मुझे माफ कर देना हमेशा के लिए जा रहा हूं। घटना शुक्रवार की रात की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाकर अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर अपलोड किया था।

अभिषेक बचले (24) पुत्र मारूति बचले निवासी इंडस्ट्रीयल एरिया अशोका गार्डन ट्रक ड्राइवरी करता था। उसके पिता मारूति बचले ने बताया कि बेटा शुक्रवार को घर लौटा था। वह कई-कई दिन में लौटता था। शनिवार की शाम तक सब ठीक था, रात के समय अचानक परिजनों ने उसके वॉट्सऐप स्टेटस को देखा। बेटा गले में फंदा लगाए, सुसाइड के कारण बता रहा था।

चार साल पहले की थी लव मैरिज

मारूति का कहना है कि बेटे ने चार साल पहले लव मैरिज थी। चरित्र शंका के चलते बेटे और पत्नी में आए दिन विवाद होते थे। शादी के बाद हमें बहू से जुड़ी कई जानकारियां मिलीं। हालांकि शादी हो चुकी थी लिहाजा बेटा इसे हर हाल में निभाना चाहता था। लेकिन बहू उससे झगड़ती रहती थी। बहू के कारण ही बेटे की जान गई है।

थाना प्रभारी बेले जांच में होगा खुलासा

टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के मोबाइल फोन का परीक्षण कराएंगे। परिजनों के डिटेल बयानों को दर्ज किया जाएगा, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

Hot this week

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

Topics

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img