Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

3 किलो अफीम के साथ पकड़ाए दो आरोपी

रतलाम जिले की नामली थाना पुलिस ने दो बाइक सवारों से 3 किलो अफीम, तीन एंड्राएड फोन जब्त किए है। अफीम की कीमत 7 लाख 50 हजार रुपए है।

एसपी अमित कुमार ने बताया मुखबिर की सूचना पर नामली थाना प्रभारी पीआर डावरे ने महू-नीमच फोरलेन स्थित बड़ौदा फंटा पर नाकाबंदी कर बिना नंबर की बाइक पर सवार दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ की तो इनके पास से अफीम निकली। तौल कराने पर 3 किलो अफीम पाई गई।

पुलिस ने कुशालसिंह (23) पिता सवसिंह चौहान निवासी आनंदगढ़ (आलोट) और गोपालसिंह (32) पिता चत्तरसिंह सोलंकी निवासी अरवलिया सोलंकी आलोट को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत केस दर्ज किया। एसपी के अनुसार अभी पूछताछ की जा रही है अफीम कहां से लाए और किसे देने वाले थे। पुलिस ने बाइक भी जप्त कर ली है। जप्त बाइक की कीमत 1 लाख व तीन एंड्रायड मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपए है।

इनकी रही भूमिका

कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर शांतिलाल चौहान, हेड कांस्टेबल हिमांशु यादव, रामचंद्र बारोड, राहुल जाट, कांतिलाल ओहरिया, कांस्टेबल लखनसिंह सिसोदिया, कुणाल रावत, कुलदीप व्यास, मुकेश गणावा, अविनाश यादव और शांतिलाल राठौर की भूमिका रही।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img