Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

ग्राहक बनकर दुकान पर आए चोर ने उड़ाए 20 हजार

डबरा के सराफा बाजार में स्थित भव्या क्रॉकरी दुकान में 28 मार्च को ग्राहक बनकर आई महिला-पुरुष की जोड़ी ने 20,000 रुपए की चोरी कर ली। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बता दें कि डबरा के सराफा बाजार स्थित ‘भव्या क्रॉकरी’ दुकान पर 28 मार्च को एक महिला-पुरुष की जोड़ी ग्राहक बनकर पहुंची। दोनों ने दुकान के मालिक नरोत्तम गुप्ता के वृद्ध पिता को बातों में उलझा लिया।

महिला सामान देखने का बहाना कर रही थी, जबकि उसका साथी मौका मिलते ही दुकान के अंदर दाखिल होकर गल्ले से 20,000 रुपए नकद चुरा ले गया। चोरी का खुलासा तब हुआ जब अगला ग्राहक दुकान पर आया और दुकानदार ने गल्ला चेक किया।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों के चेहरे साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। पीड़ित दुकानदार ने 29 मार्च को सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

डबरा एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। व्यापारियों में इस घटना को लेकर रोष है और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img