Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

रामनवमी पर भोपाल की सड़क रहेंगी डायवर्ट

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल ने रामनवमी के अवसर पर 6 अप्रैल 2025 को शहर में आयोजित होने वाले अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों के मद्देनजर एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। इस दिन राम बारात, चुनरी यात्रा, कलश यात्रा, जवारे विसर्जन और भंडारे जैसे कार्यक्रम बड़े पैमाने पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में होंगे।

इन आयोजनों के चलते यातायात व्यवस्था में कई स्थानों पर आवश्यकतानुसार बदलाव किया जाएगा।

प्रमुख शोभा यात्रा और यातायात परिवर्तन

  • हनुमानगंज क्षेत्र: मुख्य शोभायात्रा घोड़ा नक्कास चौराहे से शुरू होकर लोहा बाजार, लखेरापुरा से भवानी चौक तक निकलेगी। शाहपुरा, हबीबगंज, गोविंदपुरा क्षेत्र: साई बाबा मंदिर, 11 नंबर स्टॉप, बरखेड़ा पठानी, पिपलानी क्षेत्र में 100 क्वार्टर से लेकर अरेरा हिल्स में वल्लभ भवन से बिरला मंदिर तक शोभायात्राएं निकलेंगी।
  • टीटी. नगर क्षेत्र: जवाहर चौक से न्यू मार्केट, रंगमहल चौराहा, टॉप एंड टाउन से रोशनपुरा चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा होकर रवींद्र भवन तक यात्रा पहुंचेगी।
  • कोलार क्षेत्र: सिग्नेचर रेजिडेंसी कॉलोनी से रामबारात निकलेगी, जो वेस्टर्न जैन मंदिर, दानिश कुंज, बंजारी चौराहा, मंदाकिनी चौराहा से जेके अस्पताल रोड होते हुए वापस कॉलोनी में समाप्त होगी।
  • अन्य क्षेत्र: निशातपुरा, पिपलानी, अवधपुरी, कटारा हिल्स, छोला मंदिर, अशोका गार्डन, बागसेवनिया, शाहजहानाबाद, कोहेफिजा, बैरागढ़, चुना भट्टी, हबीबगंज, ऐशबाग, मंगलवारा आदि क्षेत्रों में भंडारे और जवारे विसर्जन के कार्यक्रम होंगे।

जवारे विसर्जन के लिए व्यवस्था

शाम 4:00 बजे से करवला घाट, कमलापति घाट, खटलापुरा, शीतलदास की बंगिया और शाहपुरा जैसे स्थानों पर जवारे विसर्जन की व्यवस्था की गई है।

यातायात पुलिस का अनुरोध

पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी मार्ग को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन समय-समय पर जरूरत के अनुसार डायवर्शन लागू होंगे। आम जनता से अपील की गई है कि खासतौर पर शाम के समय वीआईपी रोड, हमीदिया रोड, पीरगेट, करोंद, कोलार रोड, हबीबगंज, 10 नंबर, माता मंदिर, न्यू मार्केट, लिली टॉकीज, तलैया जैसे क्षेत्रों में आवाजाही के दौरान पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

इससे यातायात सुगम रहेगा और असुविधा से बचा जा सकेगा।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img