Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

कार किराए पर लेकर गिरवी रखी

इंदौर के गांधीनगर में एक कार मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक आशीष कन्नौजिया का अपहरण कर लिया। युवक जब अपने घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां शनिवार को थाने पहुंची और अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने अपहरण से जुड़े 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

गांधीनगर पुलिस के अनुसार समर्थ ग्रीन प्रीमियम सिटी निवासी ललिता कन्नौजिया एक निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने बेटे आशीष के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटे को जीत जाट ने फोन कर मिलने बुलाया था। जब आधी रात तक बेटा नहीं लौटा, तो उसे फोन किया। तब उसने बताया कि जीत और उसके साथ घर के पास से जबरिया उठा ले गए हैं और वे कार वापस करने पर ही छोड़ने का कह रहे हैं। दूसरे दिन भी कॉल करने पर बेटे ने यही कहा कि जीत जाट उसे नहीं छोड़ रहा है। पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आशीष तक पहुंची और उसे छुड़ाया। साथ ही अपहरण से जुड़े तीन साथियों को हिरासत में ले लिया।

किराए पर ली कार गिरवी रख दी

आशीष कन्नौजिया ने जीत जाट से कार किराए पर ली थी। जिसे बाद में दूसरे व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया। जीत जाट इसी बात से नाराज थे और आशीष को उठाकर ले गए। आरोपी बार-बार यही कह रहे थे कि कार वापस करने पर ही छोड़ेंगे।

Hot this week

अशोका गार्डन: सेमरा में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img