Tuesday, March 31, 2026
27.5 C
Bhopal

इंदौर के मानपुर के उंडवा में डेढ़ साल के तेंदुए का मिला शव, गले पर दांत के निशान, पैर में चोट

 मानपुर रेंज में आने वाले उंडवा वनक्षेत्र में रविवार को एक डेढ़ वर्षीय तेंदुए का शव मिला। पैर में चोट के निशान देखकर ग्रामीणों ने तेंदुए का शिकार होना बताया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अफसर तुरंत मौके पर पहुंचे। शव की जांच के बाद वेटरनरी डाक्टरों ने जानवरों की आपसी लड़ाई होना बताया, क्योंकि तेंदुए के गले पर दूसरे वन्यप्राणी के दांत के निशान मिले हैं। वन अफसरों के मुताबिक टेरेटरी को लेकर दो तेंदुओं के बीच लड़ाई होना सामने आया है। वैसे घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

उंडवा कक्ष क्र. 31 में रविवार को मादा तेंदुए का शव मिला। ग्रामीणों ने मानपुर रेंजर को शिकार होने की बात बताई तो विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल सुबह दस बजे सीसीएफ एसएच मोहंता, डीएफओ नरेंद्र पंडवा, रेंजर पीएस चौहान सहित वनकर्मी और एसटीएसएफ की टीम पहुंच गई। मौका निरीक्षण करने पर क्षेत्र में दो तेंदुओं से जुड़े प्रमाण मिले। सूत्रों के मुताबिक एक स्थान पर बड़े पंजों के निशान दिखे। इसके आधार पर अफसरों ने दो तेंदुओं की लड़ाई होने की आशंका जताई। मौके पर आए वेटरनरी डाक्टरों ने तेंदुए के शव का परीक्षण किया। गले के पास दांत के निशान मिले हैं, जो दो इंच गहरे हैं। शव की हालत देख डाक्टरों ने तेंदुए की मौत रात 12 से 3 बजे के बीच होने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक तेंदुए का शव पूरी तरह अकड़ चुका था। खून के थक्के भी बन गए थे। पैर पर भी खरोंच के निशान हैं। रेंजर पीएस चौहान का कहना है कि तेंदुओं की आपसी लड़ाई के प्रमाण मिले हैं। बीते कई दिनों से क्षेत्र में नर तेंदुआ घूम रहा था। इसके बारे में ग्रामीणों ने कई बार सूचना भी दी। रेंजर चौहान ने कहा, डेढ़ वर्षीय मादा तेंदुए के शव के परीक्षण के बाद डाक्टरों की कमेटी ने रिपोर्ट दी है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img