Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

शादी के तीसरे दिन विवाहिता से रेप:जेठ ने दिया वारदात को अंजाम

बैरसिया में रहने वाले एक युवती ने प्रेम विवाह किया। शादी के तीसरे दिन शराब के नशे में उसके जेठ ने रेप किया। जेठ की करतूत जब पति को बताई गई तो उसने चुप रहने के लिए कहा। बाद में आरोपी जेठ की हरकतें लगातार बढ़ती चली गईं, तब महिला ने थाने में पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय युवती ने जनवरी में बैरसिया की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपनी ससुराल पहुंच गई। तीन दिन बाद ही जब महिला का पति घर पर नहीं था तो उसके जेठ ने शराब के नशे में उसके साथ रेप किया। पति जब वापस लौटा तो महिला ने उसे पूरी बात बताई। पति उसकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ तो महिला ने यह बात अपनी सास को भी बताई। दोनों ने ही उसकी बात को नहीं माना तथा धमकी दी कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो घर से निकाल देंगे।

दोबारा रेप की कोशिश करने पर थाने पहुंची पीड़िता

ससुराल वालों की धमकी मिलने से महिला चुप हो गई। इसी बीच उसकी चुप्पी का फायदा उठाकर जेठ फिर से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। परेशान होकर महिला ससुराल से भागी तथा पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने इस मामले में जेठ के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज किया है तथा पति, सास समेत तीन को सह आरोपी बनाया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img