Friday, July 24, 2026
22.8 C
Bhopal

शादी के दिन रेप केस में जेल गया CRPF जवान

बालाघाट में एक सीआरपीएफ जवान को सोमवार को शादी के दिन ही पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को उसके खिलाफ सहकर्मी युवती ने रेप का केस दर्ज कराया था। वधू पक्ष जब विवाह स्थल पहुंचा, तो उन्हें दूल्हे की गिरफ्तारी का पता चला।

इसके बाद वधू पक्ष ने भी महिला थाने में वर पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि की शिकायत कर दी।

दरअसल, लालबर्रा थाना क्षेत्र के बकोड़ा में रहने वाले शुभम राकड़े की सोमवार (5 मई) को प्रशांति लॉन में छिंदवाड़ा की युवती से शादी होने वाली थी। वधू पक्ष छिंदवाड़ा से आया तो उन्हें लॉन में ताला लटका मिला।

लड़की के भाई ने बताया कि दोनों पक्षों का साझा कार्यक्रम था। हम लोग सुबह बस से यहां आए। दोपहर 12 बजे प्रशांति मैरिज लॉन पहुंचे तो वहां सामान अस्त-व्यस्त था। लॉन वाले से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि लड़के वालों की तरफ से कार्यक्रम कैंसिल हो गया। फिर हम लालबर्रा थाने गए। वहां पता चला कि लड़का जेल में है। वहां से हमें महिला थाने भेज दिया गया।

वधू पक्ष बोला- 25-30 लाख रुपए की भरपाई करें लड़की के भाई ने बताया कि साल भर पहले रिश्ता तय हुआ था। छिंदवाड़ा में 29 अप्रैल को मांगरमाटी, 3 मई को मंडपाच्छादन और तेल मायन का कार्यक्रम था। हमने वहां 500 से 1000 लोगों को खाना खिलाया। पूरे कार्ड बंट चुके थे। सारे मेहमान आए थे। आज शाम की शादी थी।

यहां आने के बाद पता चला कि लड़का किसी लड़की के मैटर में अंदर है। हम यही चाहते हैं कि हमारी जो मानहानि हुई, जो 25 से 30 लाख रुपए खर्च हुए, लड़की की जिंदगी बर्बाद हुई, उसकी भरपाई कराई जाए।

एक महीने पहले लाया, होटल में सहकर्मी से रेप

एएसपी विजय डाबर ने बताया- आरोपी शुभम राकड़े 235-वीआईपी बटालियन नोएडा में पोस्टेड है। वहीं पर उसका लखनऊ की रहने वाली अपनी सहकर्मी से अफेयर था। लड़की का कहना है कि एक महीने पहले ही उसे लेकर बालाघाट पहुंचा था। यहां कान्हा होटल में रेप किया।

लड़की ने बताया कि उसने अपने फैमिली मेंबर से मिलाकर शादी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में नहीं मिलाया। दबाव डाला कि मेरी शादी कहीं और जुड़ गई है। तुम मुझसे दूर रहो, नहीं तो जान से मार दूंगा।

एएसपी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद 4 मई को शुभम राकड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

ASP बोले- दूल्हे का झूठ सामने आया, लड़की बची एएसपी विजय डाबर ने कहा- जिस लड़की से शादी होने वाली थी, उसके मां, भाई और चाचा मुझसे मिले। मैंने उन्हें समझाइश दी कि लड़के खिलाफ एफआईआर हुई है, आपकी लड़की का जीवन बचा है। शादी के बाद ऐसी घटना होती तो वैवाहिक जीवन पर इसका असर पड़ता।

एएसपी के अनुसार, लड़के ने वधू पक्ष से झूठ बोला, उन्हें अंधेरे में रखा। ये लोग भी महिला थाने में आवेदन दे रहे हैं। जांच में जो भी सुसंगत तथ्य मिलेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

मप्र में छात्र आक्रोश: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, कई जिलों में प्रदर्शन

​भोपाल/इंदौर। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली...

अशोक बर्णवाल के सीएस बनते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू, सुखवीर सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल: ​राज्य में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार...

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...

Topics

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...

इंदौर: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर APK फाइल भेजकर 5 लाख से अधिक की ठगी, दो मामले दर्ज

​इंदौर: ​अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बिजली बिल...

बल्देवगढ़ में अवैध रेत परिवहन रोक रहे नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर का सिर फूटा

​टीकमगढ़: ​बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 7 बजे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img