Sunday, November 29, 2026
18.1 C
Bhopal

अल्कापुरी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर चोरी

शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शातिर चोरों ने बागसेवनिया के अल्कापुरी में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी के घर चोरी की। खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे चोर नकदी, सोने के गहने और कार की चाबियां चुरा ले गए। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक, अल्कापुरी निवासी उमर हसन रियल एस्टेट का काम करते हैं। 4 मई की रात वह परिवार के साथ ऊपर वाले कमरे में सोने चले गए थे। उनके अंकल और आंटी नीचे वाले कमरे में थे। घर के पीछे वाले दोनों कमरे खाली थे। रात करीब 12:15 बजे के बाद अज्ञात चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस आए।

कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के गहने, नकदी और कार की चाबियां लेकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि गहने बड़ी मात्रा में चोरी गए हैं। इसकी सूची फरियादी अलग से देंगे। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास के फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img