Sunday, November 29, 2026
18.1 C
Bhopal

भोपाल के शाहपुरा में झाड़ियों में मिला भ्रूण

भोपाल के शाहपुरा थाने से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में भ्रूण मिला। भ्रूण लगभग 3 महीने का बताया जा रहा है। फिलहाल इसे फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं मिला है।

इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि गर्भपात के बाद भ्रूण को फेंका गया है।

वहीं, पुलिस को भ्रूण की जानकारी रायसेन के एक व्यक्ति ने दी। वह शिकायत लेकर थाने आया था। लौटते समय उसने झाड़ियों में भ्रूण देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

रघुनाथ नगर आने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

थाना प्रभारी लोकेंद्र ठाकुर ने बताया कि आसपास के अस्पतालों में हाल ही में भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं की जानकारी निकाली जा रही है। साथ ही, रघुनाथ नगर की ओर आने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे पुलिस को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

Topics

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img