Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

नाबालिग छात्रा और उसकी सहेली से छेड़छाड़

इंदौर के कनाड़िया में एक 17 साल की छात्रा और उसकी सहेली से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बचाव करने आए युवकों के साथ चाकूबाजी की वारदात भी की। मामले में पुलिस ने बुलेट सवार लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता अपने भाई और बहन के साथ खड़ी उसी समय मनचले वहां आकर हरकतें करने लगे। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

कनाड़िया पुलिस ने 17 साल की लड़की की शिकायत पर खजराना के गणराज नगर निवासी ऋषि उर्फ काली, सचिन शर्मा, मोक्ष, नानू, कान्हा, साहिल शर्मा के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया है।

भाई बचाने आया तो उससे भी मारपीट की

पीड़िता ने बताया कि वह अपने भाई, बहन और दोस्तों के साथ सोमवार रात स्पाइसी होटल में पार्टी करने गई थी। इसके बाद घर जाने के लिए संचार नगर कनाड़िया रोड पर खड़े हो गए। सभी रेपिडो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ऋषि अपने दोस्त सचिन, मोक्ष और नानू के साथ वहां पहुंचा

उन्होंने भद्दे कमेट्स किए और छेड़छाड़ कर दी। नानू ने मेरा हाथ पकड़ा तो मेरे भाई और बहन ने छुड़ाने की कोशिश की। इस बीच एक लड़का बाल पकड़कर खींचने लगा।

मुझे बचाने भाई आया तो सभी लड़के उससे भी मारपीट करने लगे। इस दौरान ऋषि ने चाकू निकालकर भाई के पैर पर दो वार कर दिए। इससे भाई सड़क पर गिर गया। हमने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकले।

दूसरे दिन जाकर दर्ज कराया केस

बाद में दोस्त को बुलाकर युवक को एमवाय लेकर पहुंचे। जिसमें डॉक्टरों ने उपचार किया। मारपीट और छेड़छाड़ की घटना के मामले में पीड़िता काफी डर गई थी और दूसरे दिन मंगलवार को थाने जाकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। उन पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img