Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

भोपाल में ससुर ने बहू को गोली मारी

भोपाल के परवलिया इलाके में बुधवार शाम पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी बहू को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक, ईश्वर सिंह लवाना नाम के व्यक्ति का अपने बेटे नरेश से पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था।

बहस इतनी बढ़ गई कि ईश्वर सिंह ने घर के भीतर से अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक निकाल ली और बेटे-बहू पर गोली चला दी। गोली बहू संगीता लवाना (32) को बाएं हाथ की कोहनी पर लगी।

उस वक्त वह अपने पति को बचाने के लिए आगे आई थी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर गोली निकाली। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

थाना प्रभारी रोहित नागर ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ईश्वर का झगड़ा पहले बेटे नरेश से हुआ, फिर गुस्से में आकर उसने गोली चला दी। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर परिवार में पहले से ही तनाव बताया जा रहा है।

हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि झगड़े की शुरुआत पानी भरने की बात पर हुई थी, जो बाद में उग्र हो गया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही चश्मदीदों के बयान लिए जाएंगे। आरोपी ससुर ईश्वर सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img