Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में दुकानदार पर एसिड अटैक, हाथ-पांव झुलसे

भोपाल के गांधी नगर में व्यवसायी पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। इससे दुकानदार के हाथ-पांव झुलस गए हैं। वारदात को सिरफिरे युवक ने अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रमोद साहू के रूप में हुई।

एसआई अयाज चांदा ने बताया कि घटना आशाराम तिराहे की है। फरियादी राजेश यहां पर जूस की दुकान संचालित करता है। दोपहर करीब 3.30 बजे आरोपी प्रमोद गन्ने का रस पीने आया था।

दुकान पर पहले से कई महिला ग्राहक बैठी थीं। आरोपी उनके पास आकर बैठ गया। दुकानदार राजेश ने उसे दूसरी जगह बैठने को कहा। इससे नाराज आरोपी प्रमोद ने बैग से बोतल निकाली और उसमें भरा एसिड राजेश पर फेंक दिया।

एसिड गिरते ही राजेश बुरी तरह चीख पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे बचाया और आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस को कॉल किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Hot this week

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

Topics

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img