Friday, October 2, 2026
30 C
Bhopal

अभाविप ने ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ में सहभागिता करने के लिए युवाओं-विद्यार्थियों को किया आह्वान।


अभाविप ने ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ में सहभागिता करने के लिए युवाओं-विद्यार्थियों को किया आह्वान।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 7 मई 2025 को देशभर में आयोजित की जा रही ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ में युवाओं-विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया है। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे जिनमें साइबर हमले और शत्रुतापूर्ण गतिविधियाँ भी शामिल हैं, के अंतर्गत यह राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल नागरिक और संस्थागत तंत्र की तैयारियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक आवश्यक कदम है।
इस अभ्यास में एयर रेड वॉर्निंग सायरन का परीक्षण, क्रैश ब्लैकआउट अभ्यास, नागरिकों की सुरक्षित निकासी का पूर्वाभ्यास, और विद्यार्थियों व आम नागरिकों को आपात स्थिति में सुरक्षा के उपाय सिखाने का प्रशिक्षण सम्मिलित है। साथ ही रेडार स्टेशन, पावर प्लांट्स जैसी महत्त्वपूर्ण संस्थाओं को छिपाने हेतु रणनीतिक कैमोफ्लाज तकनीकों का अभ्यास भी किया जाएगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानती है कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल हमारी सेना की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक विशेषकर युवा वर्ग का साझा उत्तरदायित्व है। हमारे विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय ऐसे केंद्र बनने चाहिए जो जागरूकता, सतर्कता और तैयारियों का प्रतीक हों। अभाविप देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों से आह्वान करती है कि वे इस ‘मॉक ड्रिल’ में पूरी सक्रियता से भाग लें, प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, और एक सजग, अनुशासित एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।
अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री कु. शालिनी वर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक जरूरी कदम है,मॉक ड्रिल युद्ध की सजगता और तैयारी का प्रतीक है। मॉक ड्रिल किसी भी हालात से निपटना कैसे है इन सबकी जानकारी हेतु भी आवश्यक है। 7 मई को होने वाला ब्लैकआउट और सायरन बजने की मॉक ड्रिल भारत के लिए ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण पहल है इस हेतु मेरी विद्यार्थियों से अपील है कि घबराएं नहीं, सावधान रहें,शासन प्रशासन का सहयोग करें।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img