Thursday, July 23, 2026
23.2 C
Bhopal

क्राइम ब्रांच ने हथियारों के तस्कर को पकड़ा

इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर के माध्यम से एक सिकलीगर को हथियार सहित इंदौर बुलाया और जब वह हथियार देने पहुंचा तो घेराबंदी कर धर दबोच लिया। उसके पास से 10 देशी पिस्टल, दो कारतूस जब्त किए हैं। आरोपी खुद हथियार बनाता है और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बेचता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे बड़े स्तर पर हथियारों की खरीद-फरोख्त का पर्दाफाश हो सकता है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक उनकी टीम ने हिरमल पुत्र सिलदार चौहान निवासी छैगांव बड़वानी को पकड़ा है। आरोपी से 10 देशी पिस्टल और दो कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि बाइक नंबर MP46-MN-6672 से हिरमल के आने की सूचना मिली थी। वह किसी को पिस्टल की डिलेवरी देने आ रहा था। पुलिस का मुस्तैद किया। आरोपी हिरमल भंवरकुआं से मूसाखेड़ी की तरफ जा रहा था। तभी तीन इमली चौराहे के पास उसे रोककर बाइक की तलाशी ली गई।

उसके बैग से 10 पिस्टल मिले। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने और बेचने का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। आरोपी से विस्तार से पूछताछ की जा रही है। उसने कई बड़ी गैंग को हथियार सप्लाई किए हैं। बताया जा रहा है कि मुखबिर के माध्यम से पुलिस ने ही आरोपी को इंदौर बुलाया था।

ट्रेवल्स संचालक और हलवाई के पास से मिला नशा क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ओर कारवाई करते हुए वीरेन्द्र उर्फ वीरू दयाल निवासी राजाबाग और सचिन सिंह ठाकुर निवासी सुंगधा नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 22 ग्राम से अधिक एमडी मिली है। वीरेन्द्र ने बीकॉम फाईनल की पढ़ाई की उसके बाद ट्रेवल्स के काम से जुड गया। उसे नशे की लत लग गई। इस दौरान उसने तस्करो से नशा खरीदकर उसे बेचना शुरू कर दिया। वही सचिन भी हलवाई का काम करता है। उस पर पहले भी एनडीपीएस के तीन केस दर्ज है।

Hot this week

जेल मुख्यालय में पिपिंग सेरेमनी: पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों को लगाए स्टार

​भोपाल, 23 जुलाई 2026 ​मध्यप्रदेश जेल मुख्यालय में बुधवार को...

भोपाल में युवाओं का फूटा गुस्सा: ‘यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है’

​भोपाल: ​नीट (NEET) परीक्षा विवाद और दिल्ली में छात्रों पर...

NEET विवाद: भोपाल में सियासी घमासान तेज, आज कांग्रेस का भाजपा कार्यालय तक मार्च

​भोपाल: ​NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और दिल्ली में छात्रों...

Topics

भोपाल: अरेरा हिल्स थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, युवक की पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप

​भोपाल: ​अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img