Thursday, July 23, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल में नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में बुधवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमर अहिरवार (32) के रूप में हुई है, जो नगर निगम में माली का काम करता था। आत्महत्या की सूचना स्थानीय लोगों ने खिड़की से झांकने के बाद पुलिस और परिजनों को दी।

मृतक के बड़े भाई अनिल अहिरवार ने बताया कि अमर पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में था। फरवरी महीने से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी और आए दिन केस करने की धमकी देती थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

भाई बोला- भाभी करती थी ब्लैकमेल

अनिल के अनुसार, भैया बहुत परेशान रहते थे। उन्होंने कई बार मुझसे कहा था कि उनकी पत्नी उन्हें ब्लैकमेल करती है और किसी बात की इज्जत नहीं करती थी।

अनिल ने बताया कि अमर की पत्नी ने एक दिन पहले अमर को फोन कर बच्चे को ले जाने के लिए कहा, जिसके बाद अमर तीन साल के बेटे को अपने पास ले आया। इसके बाद पत्नी ने फिर फोन कर कहा कि बच्चा वापस लेकर आओ, लेकिन जब अमर उसे लेकर पहुंचा, तो वहां कोई नहीं मिला।

बुधवार को अमर एक शादी समारोह में गया था, जिसके बाद वह सीधे घर लौट आया। शाम करीब 7:30 बजे पड़ोसियों ने खिड़की से देखा कि अमर का शव फंदे से लटका हुआ है।

Hot this week

भोपाल में युवाओं का फूटा गुस्सा: ‘यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है’

​भोपाल: ​नीट (NEET) परीक्षा विवाद और दिल्ली में छात्रों पर...

NEET विवाद: भोपाल में सियासी घमासान तेज, आज कांग्रेस का भाजपा कार्यालय तक मार्च

​भोपाल: ​NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और दिल्ली में छात्रों...

ग्वालियर में साइबर ठगों का कारनामा: बिना ओटीपी आए बैंक खाते से उड़ाए 2.32 लाख रुपये

​ग्वालियर: शहर के सिरोल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का...

भोपाल: अरेरा हिल्स थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, युवक की पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप

​भोपाल: ​अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर...

Topics

भोपाल में युवाओं का फूटा गुस्सा: ‘यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है’

​भोपाल: ​नीट (NEET) परीक्षा विवाद और दिल्ली में छात्रों पर...

NEET विवाद: भोपाल में सियासी घमासान तेज, आज कांग्रेस का भाजपा कार्यालय तक मार्च

​भोपाल: ​NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और दिल्ली में छात्रों...

भोपाल: अरेरा हिल्स थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, युवक की पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप

​भोपाल: ​अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर...

कटारा हिल्स पुलिस की कार्रवाई: स्मैक और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img