Tuesday, July 21, 2026
23.4 C
Bhopal

भोपाल में हथियारबंद युवकों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी

भोपाल में एक हिस्ट्रीशीटर युवक को बदमाशों ने घर के बाहर ही गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे हमीदिया अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना गुरुवार शाम 4.20 बजे ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि घायल युवक अरमान हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। उस पर हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज था। तीन दिन पहले ही जेल से छूटा था। गुरुवार को वह अपनी मौसी के घर बाग फरहत अफज़ा गया था, जहां उसके बाहर खड़े होने के दौरान हमला हुआ।

पिस्टल लेकर आया युवक और किया फायर मौके पर लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि फैसल नाम का युवक पिस्टल लेकर आता है और सीधे गोली चला देता है। उसके साथ तीन अन्य युवक भी दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथों में धारदार हथियार हैं। चार से पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने बेहद सुनियोजित तरीके से हमला किया।

सात महीने पहले हुआ था आरोपियों से विवाद पुलिस के अनुसार के अनुसार, अरमान और फैसल के बीच सात महीने पहले विवाद हुआ था। उसी विवाद में अरमान आरोपी बनकर जेल गया था। अब जेल से छूटने के कुछ दिन बाद ही फैसल और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया।

फिलहाल, अरमान की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। हमलावरों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- 4-5 बदमाश हथियार लेकर आए घटना के चश्मदीद अरबाज खान ने बताया कि हम घर के बाहर खड़े थे। तभी 4 से 5 लोग आए, उनके पास कट्टा था और कुछ के पास छुरियां भी थीं। उन्होंने आते ही गोली चला दी। हमारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया और अरमान को गोली मारकर फरार हो गए। उन्होंने अरमान को देखते ही पास आकर गोली चलाई। मैंने उसे बचाने की कोशिश की थी। इसके बाद वे दोबारा लौटे और गाड़ी को तोड़ दिया।

Hot this week

विदिशा: नीमताल चौराहे पर दुकान लगाने को लेकर हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थर चले

​विदिशा: शहर के व्यस्त नीमताल चौराहे पर सोमवार देर शाम...

IPS स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर 3.92 लाख रुपए ले उड़े बदमाश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित नर्मदापुरम रोड पर...

भोपाल में नकली ब्रांडेड सामान का भंडाफोड़, 10 लाख का माल जब्त

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने शहर में नकली ब्रांडेड उत्पादों के...

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त की सख्ती, पूर्व सीएस समेत कई अफसरों पर शिकंजा

​भोपाल ​मध्य प्रदेश के चर्चित टेक होम राशन (THR) और...

ऐशबाग बुजुर्ग दंपती हत्याकांड: करोड़ों की संपत्ति के लालच में रची गई थी साजिश

​भोपाल: ऐशबाग के चर्चित बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में पुलिस रिमांड...

Topics

विदिशा: नीमताल चौराहे पर दुकान लगाने को लेकर हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थर चले

​विदिशा: शहर के व्यस्त नीमताल चौराहे पर सोमवार देर शाम...

IPS स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर 3.92 लाख रुपए ले उड़े बदमाश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित नर्मदापुरम रोड पर...

भोपाल में नकली ब्रांडेड सामान का भंडाफोड़, 10 लाख का माल जब्त

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने शहर में नकली ब्रांडेड उत्पादों के...

ऐशबाग बुजुर्ग दंपती हत्याकांड: करोड़ों की संपत्ति के लालच में रची गई थी साजिश

​भोपाल: ऐशबाग के चर्चित बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में पुलिस रिमांड...

एम्स की नर्सिंग ऑफिसर ने की आत्महत्या, पति की मौत के बाद से थीं तनाव में

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र की सुभाष विला कॉलोनी में सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img