Friday, October 2, 2026
26.3 C
Bhopal

सीमेंट डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर लाखों की ठगी

इंदौर के पंढरीनाथ पुलिस ने विजय जाधव की शिकायत पर उज्जवल जैन, नवीन जैन और निधि जैन के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में केस दर्ज किया है। विक्की जाधव ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे कोरोमंडल किंग सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और रेत खदान की रॉयल्टी दिलाने का झूठा आश्वासन दिया और सीमेंट कंपनियों के फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेटर थमाकर 25 लाख से ज्यादा रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।

पुलिस के मुताबिक, विक्की जाधव ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके परिचित सुदर्शन तिवारी ने उसे रेत की खदान की रॉयल्टी में पैसे निवेश करने की बात कही, जिसमें प्रॉफिट का झांसा दिया गया। शुरुआत में विक्की ने मना कर दिया, लेकिन सुदर्शन ने आश्वासन दिया कि पैसे की गारंटी उसकी रहेगी। इसके बाद विक्की ने निवेश का निर्णय लिया। सुदर्शन ने विक्की को उज्जवल, नवीन और निधि से मिलवाया और दावा किया कि वे सीमेंट कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिला देंगे।

इसके बाद आरोपियों ने विक्की को फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेटर थमाए और रेत की खदान में रॉयल्टी दिलाने की बात कहकर 18 अक्टूबर 2023 से 11 नवंबर 2023 तक 25 लाख 47 हजार रुपए विभिन्न खातों में जमा करवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने विक्की को रणजीत ट्रेडर्स के नाम से कंपनी का आर्थराईज डीलर भी नियुक्त किया।

लेकिन जब विक्की ने माल की डिलीवरी के बारे में सवाल किया, तो आरोपियों ने हर बार टाल-मटोल किया। बाद में आरोपियों ने विक्की को राकेश कोठारी की दुकान पर बुलाकर जान से मारने की धमकी दी।

विक्की ने 2024 में द्वारकापुरी पुलिस को शिकायत की, जो बाद में पंढरीनाथ थाना भेजी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img