Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

ग्वालियर में बैंक खाते से ₹1.75 लाख उड़ाए

ग्वालियर में ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से 1.75 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित को न तो बैंक से कोई मैसेज मिला और न ही किसी का कॉल आया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड की है। ठगी का शिकार युवक साइबर सेल पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर रोड निवासी सुनील कुमार मूलतः मुरैना के रहने वाले हैं और निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दो दिन पहले जब वे बैंक से रुपए निकालने पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से ठगों ने 1 लाख 78 हजार रुपए निकाल लिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वे तत्काल साइबर सेल पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि खाते से रुपए कैसे निकाले गए, क्योंकि उनका एटीएम कार्ड उनके पास ही है और न ही उन्हें किसी तरह का कॉल या मैसेज मिला है।

क्लोनिंग या थम्ब चोरी की आशंका

साइबर सेल अधिकारियों का मानना है कि संभवतः ठगों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार किया है या फिर उसका थम्ब चुरा लिया गया है। इन दिनों ज्यादातर ठग गिरोह इसी तरह की तकनीकों का इस्तेमाल कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

यह रखें सावधानी

(1)- आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाते समय ध्यान रखें कि अपने परिचित कियोक्स सेंटर पर ही थम्ब का इस्तेमाल करें।

(2)- जिस मशीन पर आप थम्ब दे रहे हैं, उसकी जांच करें कि उस पर कोई रबर सीट या प्लास्टिक सीट तो नहीं लगी है।

(3)- अनजान व्यक्ति के पास थम्ब का उपयोग करते समय सतर्क रहें। आने वाले मैसेज को ध्यान से पढ़ें और पूरी तरह सुनिश्चित होने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को ओटीपी साझा करें।

(4)- फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर मदद मांगने के नाम पर ठग गिरोह वारदात को अंजाम देते हैं, ऐसे मैसेज की सत्यता जांचने के बाद ही संबंधित खाते में रुपए का ट्रांजैक्शन करें।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img