Tuesday, July 21, 2026
23.6 C
Bhopal

नर्स से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए

शिवपुरी जिले के शासकीय अस्पताल खोड़ में कार्यरत एक महिला नर्स से छेड़छाड़, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में नौ महीने से फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई निरीक्षक मनोज राजपूत और चौकी प्रभारी उनि. कुसुम गोयल के नेतृत्व में गुरुवार को की गई।

10 मई 2024 को पीड़िता ने भौंती थाने में शिकायत दी थी कि भानू प्रताप जाटव (निवासी महोबा टपरियन), गौरव जाटव और चंदन सिंह जाटव (दोनों निवासी देवरीखुर्द) ने अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ की, नर्स के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की, साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाई।

मामले में शुरू में बीएनएस की धाराओं 132, 74, 324(3), 296, 351(3), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया था। बाद में मेडिकल जांच और एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर धाराएं 121(1) और 121(2) भी जोड़ी गईं।

देवरीखुर्द तिराहे पर दबोचे गए आरोपी

लंबे समय से फरार इन तीनों आरोपियों की पुलिस को तलाश थी। गुरुवार को सूचना मिली कि आरोपी देवरीखुर्द तिराहे के पास देखे गए हैं। इस पर एसडीओपी के निर्देशन में बनाई गई टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय में किया गया पेश

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अब केस की विवेचना को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

Hot this week

विदिशा: अवैध शराब अहातों पर नगर पालिका का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया

​विदिशा: प्रदेश सरकार के प्रतिबंध के बावजूद शहर में अवैध...

कोलार में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, ओआईएसटी दवा में एविल मिलाकर लगाता था इंजेक्शन

​भोपाल: राजधानी के कोलार इलाके में इंजेक्शन से नशा करने...

भोपाल में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, अगस्त से आम जनता कर सकेगी सफर

​भोपाल: राजधानी में पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने...

Topics

विदिशा: अवैध शराब अहातों पर नगर पालिका का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया

​विदिशा: प्रदेश सरकार के प्रतिबंध के बावजूद शहर में अवैध...

भोपाल में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, अगस्त से आम जनता कर सकेगी सफर

​भोपाल: राजधानी में पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने...

पोती को जन्म देना पड़ा भारी, दादी ने गला घोंटकर ली मासूम की जान

​टीकमगढ़। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के बन्नेबुजुर्ग गांव...

मोबाइल बंद होना पड़ा भारी, साइबर ठगों ने किसान के खाते से उड़ाए 1 लाख

​ग्वालियर। शहर के मुरार थाना क्षेत्र में साइबर ठगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img