Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

युवक के अपहरण का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

सीहोर के बुदनी थाना पुलिस ने एक अपहरण के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फोर्ड फिगो कार, स्कूटी, नकली पिस्टल और चाकू जब्त किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 26 अप्रैल को अजीत मीना ने अपने 35 वर्षीय बेटे राजेश मीना के लापता होने की शिकायत बुदनी थाने में दर्ज कराई थी। अगले ही दिन 27 अप्रैल को पुलिस ने राजेश को गैरतगंज से सुरक्षित बरामद कर लिया।

राजेश के बयान के अनुसार, उसका यश चौकसे, शुभम मीना, भोला, गुड्डू और राहुल ने अपहरण किया था। पुलिस दबाव में आकर आरोपी राजेश को गैरतगंज में छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस दबिश में सभी आरोपी धराए

सबसे पहले पुलिस ने राहुल और साजिश में शामिल वीरेंद्र मीना को भोपाल के कटारा हिल्स से पकड़ा। इसके बाद शुभम मीना, भोला मीना, गुड्डू मीना और यश चौकसे को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया।

शुभम, भोला और गुड्डू रायसेन जिले के बनखेड़ी रहने वाले हैं। यश चौकसे पाल और वीरेंद्र मीना भोपाल के रहने वाले हैं।

जेल भेजे गए सभी आरोपी

पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में और भी तथ्य सामने लाने के लिए पूछताछ जारी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अपहरण में इस्तेमाल वाहन और हथियारों की फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img