Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल में 250 युवतियों ने ली सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत की सेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। भारत ने पाकिस्तान में 7 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण माहौल है। इस बीच भोपाल में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों की 250 छात्राओं और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई है।

दुर्गा वाहिनी ने आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर भोपाल के शारदा विहार में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के अनुषांगिक संगठन दुर्गा वाहिनी की ओर से इस आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। 2 से 9 मई तक चले इस शिविर में छात्राओं ने दैनिक दिनचर्या से लेकर योग, ध्यान, प्राणायाम के साथ ही कराटे, लाठी, तलवार, बंदूक चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।

भोपाल की अंजली बोलीं- देश में जिस तरह की घटनाएं हो रहीं, हमें आत्मरक्षा में सक्षम होना जरूरी

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने वाली भोपाल की अंजलि त्यागी ने कहा- पहले जब मैं इस वर्ग में आई थी। तब मैंने ये नहीं सोचा था कि इतनी विधाएं सीखने को मिलेंगी। दिनचर्या में हमें सफाई का पालन करना सिखाया गया। सुबह प्रार्थना, सांध्यकालीन आराधना सीखी।

अंजली त्यागी ने कहा- दुर्गा वाहिनी लव जिहाद जैसे मुद्दों पर काम करती है। जो विधर्मी हिन्दू नाम लेकर घूमते हैं और हिन्दू समाज की बहन बेटियों को बहला-फुसला कर अपने गलत कृत्यों में शामिल कर लेते हैं। हम लोग बहनों को संपर्क और प्रवास के दौरान समझाती हैं। एक पूरा ग्रुप बनाकर बहनों को समझाएंगे। नाम बदलकर सोशल मीडिया के जरिए हिन्दू बेटियों को भ्रमजाल में फंसाने वालों को पहचानने की जरूरत है।

एक प्रशिक्षित बहन, दस बहनों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दे

बुधनी की पलक यदुवंशी ने कहा- मैं राइफल की शिक्षिका हूं। इस शिविर में निशानेबाजी, दंड सहित तमाम विधाएं सिखाई गई हैं। हम बहनों को सचेत कर रहे हैं। हर शहर-गांव में सभी बहनें पूर्ण सुरक्षा में सक्षम बनें। एक प्रशिक्षित बहन कम से कम दस घरों की बहनों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

इन विधाओं का लिया प्रशिक्षण

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img