Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

पुलिस कमिश्नर के आदेश:उन्माद वाली पोस्ट पर लाइक भी किया तो होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एफआईआर दर्ज होगी। ऐसी पोस्ट को लाइक या शेयर करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश शनिवार को पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने दिए। उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालात को देखते हुए ये कदम उठाए गए हैं।

कोई भी व्यक्ति धार्मिक, सामाजिक या जातिगत भावना भड़काने वाली पोस्ट नहीं करेगा। हिंसा फैलाने वाले फोटो और वीडियो शेयर करना भी प्रतिबंधित है। आपत्तिजनक पोस्ट को लाइक-शेयर करने वालों पर भी केस दर्ज किया जाएगा। साइबर कैफे में आने वालों को पहचान पत्र दिखाना होगा।

धरना-प्रदर्शन की अनुमति अनिवार्य: कोई भी धरना, रैली, जुलूस, पुतला दहन आदि बिना अनुमति के नहीं किया जा सकेगा। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले भाषणों पर सख्त रोक रहेगी। आयोजनकर्ताओं को सभी शर्तों का पालन करना होगा। किसी भी प्रकार के हथियार, विस्फोटक या जनसुरक्षा के लिए खतरा बन सकने वाली वस्तुएं रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

अफवाह फैलाने पर कार्रवाई : कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स आदि पर अफवाह फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करना कानून व्यवस्था के लिए खतरा माना जाएगा। उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img