Saturday, November 28, 2026
14.1 C
Bhopal

सिर पर पत्थर मारकर मजदूर की हत्या

इंदौर के नंदलालपुरा इलाके में शनिवार रात फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नारायण पांचाल (40) निवासी भोपाल के रूप में हुई है, जो वर्षों से इंदौर में रहकर हम्माली कर रहा था।

घटना नंदलालपुरा सब्जी मंडी के पास की है। नारायण एक दुकान के बाहर सोया हुआ था, तभी रात करीब तीन बजे एक बदमाश वहां पहुंचा। उसने नारायण की जेब से पैसे निकालने की कोशिश की। जब नारायण ने विरोध किया तो आरोपी ने इंटरलॉक टाइल्स (पत्थर) से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीसीपी हंसराज जैन ने बताया कि पत्थर की चोट से नारायण की मौत हुई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं, जो साथ में रहते थे। उनमें से कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पीएम होने के बाद स्थिति और साफ होगी।

सुबह राहगीरों ने खून से सना शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एमजी रोड थाना पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को पास ही स्थित ‘शांति प्रतिष्ठान’ नामक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम फुटेज मिला है, जिसमें आरोपी कैद हुआ है। आरोपी की पहचान देव निवासी धुलिया के रूप में हुई है। आरोपी नशा करने का आदी है और इलाके में घूमकर लोगों से छीना छपटी करता रहता है।

आरोपी हिरासत में पर पुष्टि नहीं

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, पर अभी पूछताछ चल रही है। इसलिए पुलिस ने अब तक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

दुकान की करता था रखवाली

नारायण पांचाल सालों से इंदौर में ही रह रहा था। जहां उसका शव मिला है, वह उसी दुकान की रखवाली करता था और फुटपाथ पर ही सोता था। घटना स्थल के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि सुबह 10 बजे दुकान खोलते हैं। इसलिए रात का घटनाक्रम पता नहीं है। नारायण मूलत: भोपाल का निवासी था। अब तक उसका शव लेने के लिए कोई परिजन या परिचित नहीं पहुंचा है। इसलिए शव मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

एसीपी विनोद दीक्षित ने बताया कि

नारायण पूर्व पार्षद नंदू की दुकान पर काम करता था। रात में वह हमेशा फुटपाथ पर ही सोता था। कल उसे दुकान से हफ्ता मिला था जिसमें उसके पास संभवत: 3 हजार रुपए थे। हमलावर ने वही रुपए लूटने के लिए हत्या की है।

Hot this week

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

वीआईपी रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूल बस, 3 बच्चों समेत 6 घायल

भोपाल। शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर...

Topics

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img