Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

भोपाल में रिसेप्शन में 2 जगह चले लाठी-डंडे

भोपाल में शनिवार रात दो अलग-अलग शादियों में जमकर बवाल हुआ। कटारा हिल्स और अवधपुरी इलाके में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुए झगड़ों ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। कहीं मोहल्ले के लड़कों ने दूल्हे के घरवालों पर लाठी-डंडे बरसाए तो कहीं 6 साल पुरानी रंजिश ने ऐसा तूल पकड़ा कि गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज की है और जांच जारी है।

कटारा हिल्स में रिसेप्शन के बीच घुसकर की मारपीट, सास एम्स में भर्ती

कटारा हिल्स इलाके के लहारपुर गांव में शनिवार रात हरिओम गिरी के भतीजे रामू का रिसेप्शन चल रहा था। तभी नगुआ, धनुआ और दीनू समेत कुछ युवक अचानक पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। जब दूल्हे के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में हरिओम गिरी की सास रजनी गोस्वामी बेहोश हो गईं।

उन्हें गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हरिओम की शिकायत पर नगुआ, धनुआ, दीनू समेत अन्य पर मामला दर्ज किया है और घटना की वजह की तफ्तीश कर रही है।

अवधपुरी में रिसेप्शन में भिड़े दो गुट, तीन वाहन फूंके

वहीं, अवधपुरी के बीडीए रोड पर चल रही एक शादी में छह साल पुरानी रंजिश ने जमकर कहर बरपाया। अमन मकोरिया और गुड्डू बाथम, जो आपस में रिश्तेदार हैं, रिसेप्शन में आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक जा पहुंचा।

गुड्डू और उसका गुट पिटाई के बाद भाग खड़ा हुआ, लेकिन अमन पक्ष ने गुड्डू के तीन वाहनों में आग लगा दी। सूचना मिलने तक तीनों वाहन जल चुके थे। पुलिस के अनुसार , पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है।

एक पक्ष से अमन मकोरिया, देशराज, रानी, रिंकू, विशाल, हेमंत और गोविंद सराठे पर केस दर्ज हुआ है, जबकि दूसरे पक्ष से गुड्डू बाथम, सूरज इंगले, भैयू रजक और भैयू रोजडे आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img