Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

पति और देवर पर अश्लील हरकत का आरोप: महिला ने 6 ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया

धार जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, जेठ और अन्य ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति और जेठ ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, जबकि अन्य परिजनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, महिला अपने पति द्वारा बुलाए जाने पर अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ ससुराल पहुंची थी। वहां पहुंचते ही परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति और जेठ ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं, जबकि ससुर, सास और अन्य रिश्तेदारों ने शारीरिक हिंसा कर धमकाया।

कई धाराओं में केस दर्ज, मेडिकल टेस्ट कराया

कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1), 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों में पति, जेठ, ससुर, सास और दो अन्य शामिल हैं। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने रिपोर्ट मिलने तक जांच आगे बढ़ाने की बात कही है।

पहले भी दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज है

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पहले भी शाजापुर थाने में अपने पति और परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट के केस दर्ज करा चुकी है। साथ ही धार थाने में भी महिला के खिलाफ उसकी सास द्वारा केस दर्ज कराया गया था। पुलिस अब पहले दर्ज मामलों और नवीन शिकायत की एक साथ जांच कर रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि शाजापुर से पूर्व मामलों की जानकारी प्राप्त हुई है। महिला द्वारा धार और शाजापुर दोनों जगह शिकायत की गई है। पूरे प्रकरण की वैधानिक जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img