Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

आई-ड्रॉप डालकर पति की आंखें बंद करवाई, फिर गला घोंटा

भोपाल में भेल के रिटायर्ड अफसर जॉर्ज कुरियन (64) की हत्या के मामले में अब चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 32 साल की पत्नी बिट्‌टी ने मकान, पेंशन और संपत्ति के लालच में अपने पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी पत्नी बिट्‌टी, किराएदार रेखा सूर्यवंशी और उसके प्रेमी संजय पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूछताछ ने आरोपी पत्नी ने बताया कि 18 अप्रैल को उसने पति के साथ खाना खाया। फिर उनकी आंखों में आई-ड्रॉप डाली और कहा कि वह 10 मिनट तक आंखें न खोलें। इस दौरान रेखा और संजय को बुलाकर तीनों ने जॉर्ज का गमछे से गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी पत्नी शव के पास 5 घंटे तक बैठी रही। उसे शक था कि जॉर्ज फिर से जिंदा हो सकते हैं।

दरअसल, जॉर्ज अक्सर कहा करते थे कि उनके गुरु ने उन्हें ऐसा आशीर्वाद दिया है कि उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद वे पांच घंटे में फिर जीवित हो सकते हैं। इसी कारण बिट्टी शव के पास बैठी रही, जब तक उसे यकीन नहीं हो गया कि जॉर्ज की मौत हो चुकी है। पुलिस ने संजय की निशानदेही पर गमछा बरामद किया है

10 दिन पहले सीहोर में हत्या की कोशिश सूत्रों के अनुसार, जॉर्ज और रेखा सीहोर में स्थित उसकी जमीन को देखने गए थे। यहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने जॉर्ज के सिर पर डंडा मारकर हमला किया था। हालांकि, जॉर्ज ने इस हमले के बारे में पुलिस में शिकायत नहीं की थी। पिपलानी पुलिस अब सीहोर पुलिस से इस घटना की विस्तृत जानकारी मांग रही है।

रेखा के साथ संपत्ति के लिए रची साजिश रेखा सूर्यवंशी, जो सीहोर की निवासी हैं, जॉर्ज के पुराने दोस्त की बेटी हैं। जॉर्ज रेखा की जमीन का सौदा निपटाना चाहते थे, जबकि रेखा का प्रेमी संजय इस सौदे को अपने तरीके से करवाना चाहता था ताकि उसे कमीशन मिल सके। यह संपत्ति संबंधित विवाद ही साजिश की जड़ बना।

17 साल की उम्र में बिट्टी ने की थी जॉर्ज से शादी जॉर्ज ने बिट्टी से तब शादी की थी जब वह मात्र 17 साल की थी और उनके घर पर काम करती थी। दोनों की एक 9 साल की बेटी भी है। पुलिस के अनुसार, बिट्टी अकेलापन चाहती थी और उसे उम्मीद थी कि पति की मौत के बाद पेंशन और संपत्ति का लाभ उसे मिलेगा।

हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी और साजिश बिट्टी और रेखा ने संजय से जॉर्ज की हत्या के लिए 10 लाख रुपए की सुपारी तय की थी। बिट्टी ने शर्त रखी थी कि यह राशि तब मिलेगी जब जॉर्ज की पेंशन उसके नाम ट्रांसफर हो जाएगी। रेखा और संजय इस शर्त पर राजी हो गए थे।

किराएदार से बढ़ती नजदीकियों से नाराज थी टीआई अनुराग लाल के अनुसार, जॉर्ज की रेखा के साथ बढ़ती नजदीकियां बिट्टी को खल रही थीं। रेखा ने बिट्टी के मन में जॉर्ज के प्रति घृणा पैदा की और उसे हत्या के लिए उकसाया। इसके अलावा, जॉर्ज का अक्खड़ व्यवहार और छोटी-छोटी बातों पर डांटना भी विवाद का कारण बना था।

आरोपी संजय को जेल भेजा, बैंक खातों की जांच पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय पाठक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही, बिट्टी, रेखा और संजय के बैंक खातों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धन का लेन-देन और हत्या की साजिश किस स्तर तक फैली थी।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img