Wednesday, July 15, 2026
30.4 C
Bhopal

भोपाल में बुर्का पहनकर आई महिला ने मारे हथौड़े

राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कब्जे की नीयत से हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नवाब कॉलोनी निवासी एक परिवार पर कुछ लोगों ने हथौड़े से हमला कर दिया। इस दौरान बुर्का पहने एक महिला भी हथौड़ा लेकर हमला करने वालों के साथ नजर आई।

हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हुए हैं। घटना सेम अस्पताल के डायरेक्टर हफीज खान (उम्र 35 वर्ष) के प्लॉट की है। उन्होंने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे उन्हें अपने घर के पीछे टीनशेड पर जोर-जोर से हथौड़े की आवाजें सुनाई दीं। जब उन्होंने पीछे का दरवाजा खोला, तो देखा कि कुछ लोग उनके प्लॉट पर बने टीन शेड को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

हफीज ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया और कहा कि यह उनका प्लॉट है, तो आरोपियों ने पलटकर कहा कि यह जमीन उनकी है। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान उनके पिता हफीज खान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस पर आरोपी शेख अकरम ने उन पर हथौड़े से हमला कर दिया। हफीज जब बचाने दौड़े तो हथौड़ा उनके हाथ पर लग गया। थोड़ी देर में हफीज की मां नसीम बानो और पत्नी तैय्या खान भी मौके पर पहुंचीं।

रिपोर्ट में बताया गया कि हमलावरों में शामिल असमीना नामक महिला ने नसीम बानो को गालियां दीं और हाथ-मुक्कों से हमला किया। उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी हफीज, उनके पिता, मां और पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उन्हें हमीदिया अस्पताल भिजवाया। मेडिकल परीक्षण के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बुर्का पहने महिला हाथ में हथौड़ा लिए दिखाई दे रही है।

Hot this week

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

​भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...

Topics

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img