Wednesday, July 15, 2026
25.4 C
Bhopal

सीहोर में सट्टे के अड्डे पर छापा, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹42,950 नकद, पांच मोबाइल फोन और सट्टे की पर्चियां जब्त किए गए। यह कार्रवाई रानी मोहल्ला गंज क्षेत्र में की गई, जहां एक मकान में सट्टा गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव को सूचना मिली थी कि रानी मोहल्ला स्थित नीरज राठौर उर्फ डॉन के घर में अवैध सट्टा चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

6 आरोपी मौके से पकड़े गए

छापे के दौरान नीरज राठौर उर्फ डॉन, धीरज सिंह, दीपक पुरवइया, घनश्याम, लक्ष्मी पिता जगदीश और योगेश जाटव सट्टा अंक लिखते हुए मिले। पुलिस ने इन सभी को मौके से हिरासत में लिया। इन सभी के खिलाफ सट्टा अधिनियम और धारा 112 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टे की अंक डायरी,₹42,950 नकद और 5 मोबाइल फोन जब्त किए।

Hot this week

भोपाल: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरापान केंद्रों पर छापा; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। भोपाल जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार...

भोपाल देहात पुलिस: आईजी ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश

​भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल देहात) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने...

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img