Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

डंपर ने कार को मारी टक्कर, पार्षद सहित पत्नी-बेटी घायल

बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में नर्मदापुरम के वार्ड 26 के पार्षद राहुल गौर, उनकी पत्नी अंशू गौर और बेटी रूपल घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब वे बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए भोपाल आए थे।

जैसे ही उनकी कार बीयू गेट से करीब 100 मीटर पीछे थी, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर तीन पलटी खा गई।

कार का गेट खुला, पत्नी सड़क पर जा गिरीं हादसे के दौरान कार का एक गेट खुल गया और पीछे बैठीं अंशू गौर झटके से सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। पार्षद गौर ने बताया कि बेटी और पत्नी का सीटी स्कैन कराया गया है, रिपोर्ट सामान्य आई है।

हादसे के बाद कार से पार्षद का बैग चोरी हादसे के समय पार्षद गौर का एक बैग कार में रखा था। घटना के बाद जब होश संभाला गया तो पता चला कि बैग गायब है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे का फायदा उठाकर कोई अज्ञात व्यक्ति बैग चुरा ले गया। इस बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पार्षद पहचान पत्र और बैंकिंग दस्तावेज मौजूद थे।

डंपर जब्त, चालक फरार पुलिस ने मौके से डंपर को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक हादसे के बाद भाग निकला। चश्मदीदों के अनुसार डंपर की रफ्तार काफी तेज थी और उसने नियंत्रण खोते हुए पीछे से कार को जोरदार टक्कर मारी। पुलिस अब चालक की तलाश कर रही है।

बागसेवनियां थाना पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। चोरी हुए बैग की भी तलाश की जा रही है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img