Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश

गुना के विजयपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का चेहरा कुचला हुआ शव मिला। व्यक्ति को मरवाने वाली उसकी पत्नी ही निकली, उसने अपने प्रेमी से ही पति को मरवाया था। 4 दिन बाद आरोपी का पता लग सका। आरोपी महिला ने अपने पति को उज्जैन भेजकर हत्या की साजिश रची थी।

पति जब घर से निकला तो वह लगातार अपने पति की लोकेशन प्रेमी को देती रही। प्रेमी ने मौका पाकर उसे मार डाला। पत्नी की कॉल डिटेल से हत्या की साजिश का पता लग सका। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने शक्करिया बाई और उसके प्रेमी निरंजन भील के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। साथ ही मृतक निरंजन भील की पत्नी शक्करिया बाई (35) निवासी ग्राम सावन भादों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।

इस पूरे घटनाक्रम का पता ऐसे लग सका

17 मई को विजयपुर इलाके के पालिका बाजार के पास सुनसान इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला था। घटनास्थल के पास से एक 70- 80 वर्ष के बुजुर्ग का पासपोर्ट साइज फोटो मिला। पुलिस ने उसकी फोटो सभी थानों में और सोशल मीडिया पर प्रसारित की।

इसी दौरान पुलिस को पता चला कि वह फोटो सावन भादों गांव निवासी जमनालाल भील का है। इसी आधार पर पुलिस ने गांव जा कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि जमनालाल का बेटा भारत सिंह भील 14 मई को उज्जैन के लिए निकला था। तभी से वह वापस नहीं आया है। परिवार वालों ने उसके शव की भी शिनाख्त की।

1. पत्नी की कॉल डिटेल से मिला क्लू मामले की जांच के दौरान इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर एसआई कृपाल सिंह परिहार को इनपुट मिला कि यदि मृतक की पत्नी के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड का पता किया जाए, तो कुछ जानकारी मिल सकती है। पुलिस ने मृतक की पत्नी से उसका मोबाइल नंबर लेने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने कहा कि उसके पास कोई मोबाइल नहीं है। तब पुलिस ने उसे पति के बीमा मिलने की न कही, तो उसने अपना नंबर दे दिया।

2. एक नंबर पर होती थी लगातार बात पुलिस ने उसके मोबाइल को कॉल डिटेल खंगाली, तो पता लगा कि एक नंबर पर उसकी लगातार बात होती है। पुलिस ने मृतक की पत्नी शक्करिया बाई उसे राउंड अप कर उस नंबर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह नंबर निरंजन सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम तेलनी जिला बारां राजस्थान का है। महिला ने बताया कि पिछले एक वर्ष से उसकी निरंजन से दोस्ती है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों के बीच संबंध भी हैं।

महिला ने बताया कि उसके पति को दोनों के अवैध संबंधों की जानकारी लग गई थी। इस कारण उनके बीच झगड़ा होने लगा था। इसी कारण उसने निरंजन के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार उसने अपने पति को शिप्रा स्नान करने के लिए उज्जैन जाने के लिए भेजा।

3. प्रेमी को देती रही लोकेशन 14 मई को पति को उज्जैन भेजकर वह लगातार प्रेमी को उसकी लोकेशन देती रही। उसका प्रेमी भी उज्जैन पहुंच गया। 15 मई को भारत सिंह और निरंजन की उज्जैन में मुलाकात हो गई। दोनों वहां से निरंजन के गांव तेलनी आ गए। 16 मई को निरंजन अपनी बाइक पर भारत को बिठाकर उसके घर गुना छोड़ने के लिए निकला। रात के अंधेरे में पालिका बाजार के आसपास सुनसान इलाका दिखते ही निरंजन ने भारत सिंह के सिर में किसी चीज से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह उसे सड़क किनारे पटककर भाग गया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img