Monday, July 13, 2026
33.7 C
Bhopal

भोपाल में पेड़ से टकराई कार, 3 की मौत

भोपाल के बैरागढ़ में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल है। मृतकों की पहचान प्रीत आहूजा, विशाल डाबी और पंकज सिसोदिया के रूप में हुई है। प्रीत कपड़े की दुकान चलाता था। विशाल उसी की दुकान में काम करता था। हादसे में घायल राहुल कंडारे को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्सीडेंट चिरायु अस्पताल के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस और एम्बुलेंस सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।

MP04 EA 6004 नंबर की पोलर व्हाइट कलर की हुन्डई वेन्यू कार प्रीत आहूजा के भाई कमलेश आहूजा के नाम पर रजिस्टर्ड है।

120 किमी/घंटा से ज्यादा थी स्पीड

पुलिस का अनुमान है कि हादसे के समय कार की स्पीड 120 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रही होगी। आम तौर पर स्पीड 100 से 120 किमी प्रति घंटे पर होती है तो हादसे के वक्त एयरबैग फटते नहीं है। इस हादसे में कार के एयरबैग तक फट गए हैं।

पेड़ से टकराने से पहले कार ने सड़क किनारे गुमटी को भी टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद कार दो टुकड़ों में बंट गई। चेसिस भी टूट गया।

डैशबोर्ड के नीचे विशाल और प्रीत फंस गए थे। गेट और डैशबोर्ड को काटने के बाद उनकी बॉडी निकाली जा सकी। इस पूरी कवायद में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा।

होटल में खाना खाने सीहोर गए थे परिजन ने बताया- चारों युवक सीहोर के दरबार होटल में खाना खाने गए थे। लौटते समय इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार पेड़ से टकरा गई। गाड़ी प्रीत चला रहा था। विशाल उसके बगल वाली जबकि राहुल और कमलेश पीछे की सीट पर बैठे थे।

विशाल और प्रीत 12वीं क्लास तक पढ़े थे। पंकज 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। तीनों स्कूल फ्रेंड थे। प्रीत घर से बिना बताए ही बड़े भाई की गाड़ी लेकर निकला था।

पंकज की मौत से पिता बेसहारा हुए पंकज परिवार का एकलौता सहारा था। बीमारी के चलते उसकी मां की मौत हो चुकी है तो पिता नेत्रहीन हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता की देखरेख का जिम्मा पंकज पर ही था।

देखिए, तीन तस्वीरें…

Hot this week

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

भोपाल: पुरानी रंजिश में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया इलाके में रोंगटे खड़े कर...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

Topics

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img