Thursday, March 5, 2026
22.9 C
Bhopal

तलाक के बाद लौटी पत्नी ने कराई पति की हत्या:महाराष्ट्र से प्रेमी को खंडवा बुलवाया

खंडवा में फल व्यापारी की गोली मारकर हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई। उसके प्रेमी ने महाराष्ट्र से आकर कमरे में सो रहे उसके पति की कनपटी गोली मारी। प्रेमी को कमरे में अंदर लाने के लिए खुद ही पत्नी ने गेट खोले थे। रविवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी शहनाज और उसके प्रेमी अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। शाम को कोर्ट में पेश का उनकी रिमांड की मांग की जाएगी।

शनिवार तड़के साढ़े 3 बजे बोरगांव बुजुर्ग में अमीन (35) पिता खलीक का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। वह कमरे में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सो रहा था। सुबह पुलिस को कमरे के पास ही गोली का खोखा मिला था, जिसके बाद से हत्या का शक था।

दूसरा निकाह कर फिर वापस आई थी पत्नी परिजन के मुताबिक अमीन का निकाह गांव की ही शहनाज से हुआ था। दोनों के चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां। पति-पत्नी के बीच साल भर पहले अनबन चल थी। इसी के चलते अमीन ने शहनाज से तलाक ले लिया था। इस बात को करीब आठ महीने हो चुके हैं। इस दौरान शहनाज ने महाराष्ट्र के जलगांव क्षेत्र के चोपड़ा निवासी सैयद अख्तर अली से निकाह कर लिया।

अख्तर के साथ शहनाज का रिश्ता करीब तीन-चार महीने तक चला। इसके बाद बताया कि शहनाज को बच्चों की याद आने लगी। उसने कोर्ट के जरिए अख्तर से तलाक ले लिया फिर वापस अमीन के पास आ गई। अमीन के घर आई शहनाज को दो महीने ही हुए थे। इसके बाद शहनाज ने अख्तर को बुलाकर पति को मरवा दिया।

पड़ोसियों के घर की कुंडी लगाई इस मामले में पुलिस ने बताया कि हत्यारे ने वारदात को अंजाम देने से पहले आसपास के मकानों में बाहर से कुंडी लगा दी थी, ताकि गोली चलने के बाद उसकी आवाज सुनाई देने पर कोई अपने घर से बाहर ना निकल सके।

गोली मारने के बाद पटाखे जैसी आवाज सुनाई देने पर लोगों की नींद खुली। जब उन्होंने बाहर आने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन गेट बंद थे। किसी राहगीर ने उनके दरवाजे खोले। बाहर आने पर पता चला कि अमीन की गोली मारकर हत्या हो चुकी है।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img