Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

मर्डर मिस्ट्री का गुनगा पुलिस ने किया खुलासा, 36 घंटे में आरोपी को दबोचा

भोपाल देहात की गुनगा थाना पुलिस ने ग्राम भैंस खेड़ा में हुई हत्या का खुलासा 36 घंटे में कर दिया है। जानकारी के मुताबिक गुनगा पुलिस को 15.06.2025 को ग्राम भैसखेड़ा स्थित छप्पन महाराज स्थान के पास नीम के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह ठाकुर पिता ज्ञान सिंह ठाकुर, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भैसखेड़ा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी गुनगा हरिशंकर वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई माखन सिंह से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि गांव के कालूराम उर्फ कल्लू द्वारा उसे मृतक के शव के बारे में बताया गया था। इसके बाद थाना गुनगा पुलिस ने मुखबिर सूत्र से आरोपी का पता लगाना शुरू कर दिया था। पुलिस टीम द्वारा कालूराम उर्फ कल्लू ठाकुर पिता स्व. रामचरण ठाकुर, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम भैसखेड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी कालूराम ने बताया कि उसने मृतक के साथ शराब पी और किसी बात को लेकर हुए विवाद में पत्थर से सिर और मुख पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने खून से सने कपड़े बदल दिए और गांव में सामान्य रूप से घूमता रहा। मामले में पुलिस ने आरोपी कालूराम के घर से खून लगे कपड़े और घटनास्थल से प्रयुक्त पत्थर को विधिवत बरामद किया गया। मंगलवार को आरोपी कालूराम को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में इन लोगों की रही अहम भूमिका

थाना प्रभारी उनि हरिशंकर वर्मा, सउनि राजवीर सिंह, प्रआर मनीष, आर. मनोज, आर. योगेंद्र शुक्ला, आर. गजानंद गौर, एवं आर. रमेश यादव का विशेष योगदान रहा।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img