Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या

भोपाल में एक युवक ने लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को चादर में लपेटकर बेड पर रखा। दो रात शव के पास ही सोया।

घटना स्टेशन बजरिया इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। वारदात के बाद युवक नशे की हालत में दोस्त के पास पहुंचा और हत्या करने की बात बताई।

दोस्त ने उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया। जब सोमवार फिर उसने यह बात कही, तब इस मामले का खुलासा हो सका। रात में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

साढ़े तीन साल से लिव इन में थे दोनों थाना प्रभारी शिल्पा कौरव के मुताबिक, करारिया फॉर्म गायत्री नगर में मकान नंबर 34 में रितिका सेन (29) आरोपी सचिन राजपूत के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों साढे़ तीन साल से एक साथ रह रहे थे। 2 दिन पहले आपसी विवाद के बाद सचिन ने रितिका की हत्या कर दी।

सिरोंज का रहने वाला है आरोपी सचिन मूल रूप से सिरोंज का रहने वाला है। रविवार को वह रितिका के शव के पास रातभर सोया। सोमवार को दिनभर काम निपटाना के बाद, रात के समय एक बार फिर उसने अपने दोस्त को प्रेमिका की हत्या की बात बताई। तब दोस्त घर पहुंचा और बॉडी को देखने के बाद, डायल 100 पर कॉल कर मामले की सूचना दी। बॉडी डी कंपोज्ड होने लगी थी।

आए दिन होते थे दोनों के बीच विवाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी वहीं मौजूद था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसने नशे की हालत में प्रेमिका की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। प्रेमिका और उसके बीच आए दिन विवाद होने लगे थे। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था लेकिन, रितिका उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। हत्या से पहले शराब पीकर घर लौटने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

10 महीने पहले किराए से रहने आए थे

मकान मालिक ने बताया कि 10 महीने पहले दोनों उनके मकान में किराए से रहने आए थे। वह एक दूसरे को पति-पत्नी बताते थे, उन्होंने सचिन का वेरिफिकेशन नहीं कराया था। क्योंकि वह सचिन को पहले से जानते थे, पूर्व में भी दोनों 6 महीने उनके घर किराए से रहकर गए थे। तब दोनों के बीच किसी प्रकार की कोई विवाद नहीं होते थे। सचिन के दोस्त ने बताया कि दोनों की शादी नहीं हुई थी। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img