Thursday, July 2, 2026
24.7 C
Bhopal

पत्नी ने ही कराई थी ठेकेदार पति की हत्या : पत्नी को उस पर नाजायज संबंधों का शक था

मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में ठेकेदार की हत्या के पांच दिन बाद पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुलखमा नादो गांव के पास स्थित जंगल में लेबर ठेकेदार शिवा कुमार पटेल का शव मिला था। मृतक विजयराघवगढ़, कटनी का निवासी था। एसडीओपी ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में रामनगर थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते की टीम ने जांच की।

जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी को उस पर नाजायज संबंधों का शक था। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक की पत्नी से फोन करवाकर उसे जंगल में बुलाया। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने शिवा कुमार पटेल की पिटाई कर हत्या कर दी।

इस मामले में थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उप निरीक्षक भैया लाल रावत, सहायक निरीक्षक समरजीत कोल, भागचंद कुशराम, रामलाल रावत और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img