Thursday, July 2, 2026
24.7 C
Bhopal

भोपाल में खंभे से टकराई कार, एडवोकेट की मौत

भोपाल के छोला मंदिर इलाके के चित्रकूट नगर भानपुर में कार खंभे से टकरा गई। हादसे के समय रिमझिम बारिश थी, जिस कारण कार के ग्लास में अंदर से फॉग जम चुकी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

छोला मंदिर थाने के एसआई शिवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि चित्रकूट नगर फेस-2 भानपुर निवासी चेतन ठाकुर (29) पुत्र स्व. रतन सिंह एडवोकेट थे और जिला अदालत में प्रेक्टिस करते थे। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे वह अपनी कार से नादरा बस स्टेंड होते हुए घर लौट रहे थे।

तभी उनकी कार छोला थाना के पास मेन रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। पुलिस का मानना है कि बारिश के कारण कार के ग्लास में फॉग जम गया था। जिससे चेतन सड़क को सही से नहीं देख सके। घटना के बाद चेतन को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार के इकलौते बेटे थे

मृतक चेतन दो बहनों का इकलौता भाई था, दोनों बहने शादीशुदा हैं। पिता की मौत के बाद मां को रेलवे में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। वह अपनी मां के साथ रह रहा थे। परिजन शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

गोविंदपुरा थाना इलाके में युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। एएसआई साहेब लाल के मुताबिक ग्राम नयापुरा खातेगांव देवास निवासी मुकेश उर्फ बाबू साहू पुत्र काशीराम (38) मजदूरी करता था। रविवार की रात वह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आधार कार्ड और मोबाइल से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img