Wednesday, May 6, 2026
35.1 C
Bhopal

अपनी ही मंत्री के खिलाफ पीएचई विभाग ने जांच बैठाई

मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग ने अपनी ही विभाग की मंत्री संपतिया उईके के खिलाफ जांच बैठा दी है। प्रमुख अभियंता (ईएनसी) संजय अंधवान ने जांच के आदेश प्रधानमंत्री से की गई शिकायत और केंद्र की ओर से मांगी गई रिपोर्ट के बाद दिए हैं।

प्रमुख अभियंता कार्यालय ने सभी मुख्य अभियंता पीएचई और परियोजना निदेशक मप्र जल निगम को इस मामले में चिट्ठी लिखकर सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। हालांकि जांच के आदेश को लेकर प्रमुख अभियंता संजय अंधवान कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

निर्देश में कहा गया है कि भारत सरकार ने राज्य के जल जीवन मिशन को दिए 30 हजार करोड़ के खर्च की जांच करने को कहा है। साथ ही पीएचई मंत्री संपतिया उईके और उनके लिए पैसा जमा करने वाले मंडला के कार्यपालन यंत्री की संपत्तियों की जांच के निर्देश दिए हैं।

पूर्व विधायक किशोर समरीते ने की है शिकायत

यह शिकायत पूर्व विधायक किशोर समरीते ने की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम से 12 अप्रैल 2025 को शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें कहा गया कि एमपी में जल जीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिए गए 30 हजार करोड़ में मंत्री संपतिया उइके ने एक हजार करोड़ रुपए कमीशन लिया है।

शिकायत में पूर्व ईएनसी बीके सोनगरिया पर भी आरोप है कि उन्होंने अपने अकाउंटेंट महेंद्र खरे के जरिए कमीशन लिया है। यह राशि 2000 करोड़ है।

बैतूल कार्यपालन यंत्री ने बिना काम 150 करोड़ निकाले इसी तरह पीआईयू, जल निगम के डायरेक्टर जनरल और इंजीनियरों ने एक-एक हजार करोड़ का कमीशन लिया है। बैतूल के कार्यपालन यंत्री ने 150 करोड़ रुपए बिना काम कराए ही शासन के खाते से निकाल लिए हैं।

यही हाल छिंदवाड़ा और बालाघाट का भी है। मुख्य अभियंता मैकेनिकल द्वारा 2200 टेंडरों पर काम नहीं कराया गया और राशि निकाल ली गई। समरीते ने आरोप लगाया है कि सात हजार काम पूरे होने के फर्जी प्रमाण पत्र भी एमपी से केंद्र सरकार को भेजे गए हैं, जिसकी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। यह घोटाला देश के बड़े घोटालों में निकलकर आएगा।

Hot this week

जादू-टोने के शक में ग्रामीण को नहर में डुबोकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

बिछिया (मंडला)। मंडला जिले की बिछिया पुलिस ने एक...

पाइप फैक्ट्री में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में मानवता...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

Topics

जादू-टोने के शक में ग्रामीण को नहर में डुबोकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

बिछिया (मंडला)। मंडला जिले की बिछिया पुलिस ने एक...

पाइप फैक्ट्री में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में मानवता...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img